उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यहां रेखा नाम की महिला ने अपने प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर अपने ही पति केहर सिंह की हत्या कर दी। मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि रेखा ने पहले पति को जहर देकर बेहोश किया, फिर प्रेमी को बुलाकर उसका गला दबाया और बाद में शव को फंदे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।
घटना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की है। रेखा और केहर सिंह की शादी 16 साल पहले हुई थी और दोनों के चार बच्चे भी हैं। बावजूद इसके रेखा का प्रेमी पिंटू से अवैध संबंध चल रहा था। इसी संबंध में रेखा ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

13 अप्रैल की रात को रेखा ने पहले पति को खाने में जहर देकर बेहोश किया, फिर पिंटू को बुलाकर मिलकर गला दबा दिया। हत्या के बाद, दोनों ने शव को रस्सी से लटकाकर फांसी का रूप देने की कोशिश की। रेखा ने इसके बाद शोर मचाकर रोने-धोने का नाटक किया ताकि लोग इसे आत्महत्या समझें।
मृतक के भाई अशोक ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें रेखा और उसके प्रेमी पिंटू पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।
यह घटना मेरठ की मुस्कान हत्या कांड और रविता कांड जैसी अन्य चर्चित घटनाओं की याद दिला रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैवाहिक तनाव के मामलों में अपराध का रास्ता चुनने की प्रवृत्ति चिंताजनक है।

Author: fastblitz24



