मेन्यू

लोड हो रहा है...

प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में संघ का श्री गुरु पूजन उत्सव संपन्न, भगवा ध्वज को माना परम गुरु

​आद्य सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार व श्री गुरुजी के चित्रों पर किया माल्यार्पण; वक्ताओं ने संघ के विचारों पर डाला प्रकाश

तेजीबाजार (जौनपुर):

तेजीबाजार: क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वाधान में ‘श्री गुरु पूजन उत्सव’ कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ से जुड़े पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर गुरु परंपरा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त की।

​पूज्य आद्य सरसंघचालकों के चित्रों पर किया माल्यार्पण

​कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार एवं द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (श्री गुरुजी) के चित्र पर विधि-विधान से माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात परिसर में संघ के प्रतीक ‘परम पवित्र भगवा ध्वज’ की स्थापना की गई। उपस्थित स्वयंसेवकों व श्रद्धालुओं ने ध्वज के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

​डॉ. हेडगेवार के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए संतोष उपाध्याय ने संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. हेडगेवार के जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं का उल्लेख करते हुए उपस्थित जनसमूह को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

​गणमान्य जनों की रही गरिमामयी मौजूदगी

​कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सिंह ने की। इस दौरान खंड प्रचार प्रमुख प्रदीप विश्वकर्मा, अमित, अशोक सिंह, विनोद सेठ, बच्चा, संजय, राजकुमार, रुदल, संदीप, राजेंद्र सिंह, दिनेश, पप्पू सहित संघ के अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय