मेन्यू

लोड हो रहा है...

मन्नत अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

जालंधर। शहर के मन्नत अस्पताल में एक गर्भवती महिला को गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में लापरवाही बरतने के कारण नवजात शिशु की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित परिवार के अनुसार, डीहजहानियां निवासी भावना नामक महिला पिछले 5 महीने से इसी अस्पताल में इलाजरत थी। पति का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने के बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने पल्ला झाड़ते हुए मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया।

मामले के मुख्य बिंदु:

  • परिजनों का आरोप: दो दिन पहले पेट दर्द होने पर महिला को अस्पताल लाया गया था, जहां इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया। रातभर दर्द से तड़पने के बाद सुबह दोबारा लाने पर इलाज में देरी की गई और दूसरे अस्पताल भेज दिया गया।

  • अस्पताल का पक्ष: अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला को ब्लीडिंग रोकने के लिए इंजेक्शन दिया गया था।

  • पुलिस की कार्रवाई: जांच अधिकारी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चे की हार्टबीट न होने की बात सामने आई थी। परिजनों की शिकायत पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय