मेन्यू

लोड हो रहा है...

एस.यू.सी.आई.(सी) पार्टी के संस्थापक काॅमरेड शिवदास घोष की 50वीं स्मृति दिवस पर जनसभा आयोजित हुई

जौनपुर। आजादी आंदोलन के क्रांतिकारी, सर्वहारा वर्ग के महान नेता, प्रमुख मार्क्सवादी दार्शनिक व एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) पार्टी के संस्थापक महासचिव काॅमरेड शिवदास घोष की 50 वीं स्मृति दिवस पर एसयूसीआई (सी) की पूर्वी उत्तर प्रदेश राज्य सांगठनिक कमेटी की ओर से 5 अगस्त 2026 को माया मैरेज हाॅल बदलापुर जौनपुर में जनसभा आयोजित की गई। जिसमें जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, बनारस, इत्यादि जिलों से सैकड़ों लोग शामिल हुए।

             कार्यक्रम के मुख्य वक्ता- डा. तरुण मण्डल [ पूर्व सांसद व सचिव मण्डल सदस्य, एस.यू.सी.आई (सी), पश्चिम बंगाल ] ने कहा कि, मार्क्सवाद लेनिनवाद और काॅमरेड शिवदास घोष की विचारों की रोशनी में लगातार जन आंदोलन चलाते रहने से ही जन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। एक संगठित ताकत तैयार कर संघर्ष करना आज निहायत जरूरी हो गया है। आज जीवन के हर क्षेत्र में चौतरफा संकट व्याप्त है। नीति नैतिकता का संकट लगातार बढ़ रहा है। संसदीय पार्टियां पूंजीपतिपरस्त होकर जन विरोधी कानून बना रहीं है और जनता का शोषण कर रही है। जनवादी अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियों में एस.यू.सी.आई (कम्युनिस्ट) पार्टी ही रोशनी की एकमात्र किरण है। जो देश भर में जन आंदोलन कि एक प्रमुख ताकत के रूप में उभर रही है और मेहनतकश वर्ग के लिए भरोसेमंद क्रांतिकारी पार्टी के रूप में पहचान बना चुकी है।

        कार्यक्रम की अध्यक्षता – काॅमरेड जगन्नाथ वर्मा व संचालन- काॅमरेड अशोक कुमार खरवार ने किया। इस अवसर पर रवि शंकर मौर्य, बेचन अली, शैलेंद्र कुमार, त्रिभुवन शर्मा ,जयप्रकाश मौर्य, विजयानंद तिवारी, रामकुमार यादव, रामसमुझ मौर्य, हीरालाल गुप्त, मकरध्वज चौहान, ऊषा सिंह, ज्ञानवंती चौहान, मीता गुप्ता, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति, गार्गी पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में काॅमरेड शिवदास घोष पर रचित गीत और अंत में अंतर्राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। इस तरह जोरदार नारों के साथ कार्यक्रम का अंत हुआ।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय