मेन्यू

लोड हो रहा है...

क्रांति दिवस पर भाजपाइयों द्वारा शहीद स्मारकों में विशेष स्वच्छता एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन आज

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन के देशव्यापी आह्वान पर ‘तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम के अंतर्गत 9 अगस्त, क्रांति दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख शहीद स्मारकों में स्वच्छता, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन का आयोजन किया जाएगा। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अमर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करना और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है।

​आयोजकों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न होगा:

         ​प्रथम चरण (सायं 5:00 बजे): नगर पालिका टाउनहॉल मैदान स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान के उपरांत पुष्पांजलि एवं दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

          ​द्वितीय चरण (सायं 6:00 बजे): सब्जी मंडी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें नमन किया जाएगा।
​कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (उत्तर प्रदेश) राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भैया’ (एडवोकेट) तथा सेक्टर संयोजक विजय केडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अवसर पर दोनों महान क्रांतिकारियों के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।

         ​भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी परविंद चौहान, श्रीमती सारिका सचिन सोनी तथा स्थानीय भाजपा नगर उत्तरी मंडल के पदाधिकारियों ने समस्त नगरवासियों, कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों एवं सभासदों से परिवार तथा इष्ट-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय