Fastblitz 24

शादी समारोह से अधिवक्ता की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी!

जौनपुर: जौनपुर शहर में शादी समारोह से बाइक चोरी की घटना सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया। शहर के पान दरीबा निवासी अधिवक्ता प्रमोद मौर्य की मोटरसाइकिल यदुवंशी गेस्ट हाउस से गायब हो गई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

शहर के पुराने पान दरीबा के रहने वाले अधिवक्ता प्रमोद मौर्य अपने छोटे भाई के साले की शादी समारोह में शामिल होने के लिए यदुवंशी गेस्ट हाउस मैरेज लॉन, सिपाह रेल क्रासिंग के नजदीक स्थित होटल में आए थे। उन्होंने अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 66 Z 6705) को बाहर खड़ा किया था। बारात लगने और खाना खाने के बाद जब वह बाहर गए, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली, तो अधिवक्ता प्रमोद मौर्य ने रात लगभग 11:25 बजे 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी।

पूरा पढ़िए… ????

               इस घटना ने शादी समारोह स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग मिल सके। अधिवक्ता प्रमोद मौर्य और उनके परिवार को इस घटना से गहरा सदमा पहुंचा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज