मेन्यू

लोड हो रहा है...

सावन के रंग , चेतना के संग : गणेश वंदना से कजरी की तान तक, जमकर सजा उत्सव

उत्सव में ‘ग्रीन’ संदेश: सावन महोत्सव में बिखरे सांस्कृतिक रंग, जूट बैग बांट दिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

 

  •           सावन सिर्फ मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि खुशियों और आपसी आत्मीयता का पर्व है—इसी सोच को साकार करते हुए जेसीआई चेतना की सदस्याओं ने न केवल पारंपरिक गीतों पर कदम थिरकाए, बल्कि प्रकृति को सहेजने की एक नई मिसाल भी पेश  की

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना के तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह के दौरान लगाए गए झूले, सेल्फी पॉइंट, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व नृत्य ने पूरे वातावरण को भक्तिमय व आनंदमयी बना दिया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात कृष्णा टीम की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति और पारंपरिक कजरी गीतों की धुनों पर संस्था की सदस्यों ने जमकर नृत्य किया। मंच संचालन सचिव जेसी वंशिका सिंह ने कुशलतापूर्वक किया।

​इस दौरान संस्था की अध्यक्ष जेएफएम सरला माहेश्वरी ने आगत अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न व उपहार भेंट किए।

विभिन्न प्रतियोगिताएं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महोत्सव के अंत में मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कल्पना केसरवानी ने प्रथम तथा मीना गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पुरस्कार अपने नाम किया। इसके साथ ही संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी सदस्यों को जूट के थैले (बैग) वितरित किए गए।

​समारोह में पूर्व अध्यक्ष मेघना रस्तोगी, नीतू, चारु शर्मा, कल्पना केसरवानी, मधु, रीता, अभिलाषा, सोनी, मीरा, ज्योति सहित बड़ी संख्या में संस्था की पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं। अंत में कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों का आभार जताया गया।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय