मेन्यू

लोड हो रहा है...

जौनपुर में राजस्थानी रंग: सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने सांस्कृतिक छटा के साथ मनाया हरियाली तीज उत्सव

पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने नारी स्वावलंबन को सराहा

सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को बांटे गए प्रमाण पत्र

दिव्या साहू को मिला ‘बेस्ट सखी’ का सम्मान

सखी वेलफेयर फाउंडेशन ने मनाया

हरियाली तीज उत्सव, राजस्थानी परिधानों में सजीं महिलाएं

जब भक्ति, परंपरा और राजस्थानी परिधानों का संगम एक छत के नीचे आया, तो जौनपुर का मंगलम लॉन तीज के गानों और उत्सव के रंगों से सरोबार हो उठा—जानिए कैसे नारियों ने सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का दिया संदेश!

https://www.instagram.com/pausenplay_gamecafe/

 

          ौनपुर नगर के मंगलम लॉन में सखी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से हरियाली तीज उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़ी महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाक धारण कर गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विघ्नहर्ता भगवान गणेश, देवाधिदेव शिव एवं माता पार्वती के पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

​          कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक (मुंगराबादशाहपुर) सुषमा पटेल, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता और स्थायी लोक अदालत की सदस्य रजनी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा नारी का दायित्व: सुषमा पटेल

मुख्य अतिथि सुषमा पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। आज की नारी अपने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोते हुए पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम अत्यंत सजगता से कर रही है। उन्होंने संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

प्रशिक्षणार्थियों और उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान

समारोह के दौरान अतिथियों ने सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला की प्रशिक्षिका मोनिका गुप्ता सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संस्थाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने सखी दिव्या साहू को ‘बेस्ट सखी अवार्ड’ से नवाजा। साथ ही संस्था की गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने वाली महिलाओं को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

तीज उत्सव के अवसर पर शीला राय, तूलिका श्रीवास्तव, दीपा साहू, पिंकी जायसवाल, दिव्या साहू, अंजू जायसवाल, चेतना साहू, मीनू बरनवाल, संचिता बैंकर, रूपम शुक्ला, विभा साहू, उमा गुप्ता, मीना गुप्ता, संतोष गुप्ता और डॉ. रेनू मौर्य ने भगवान शिव व गणेश को समर्पित एकल एवं समूह नृत्य पेश किए। पहेली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

​कार्यक्रम का संचालन महासचिव अर्चना सिंह ने किया, जबकि कार्यकारी अध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सारिका सोनी, मनीषा सिंह, नीतू सिंह, स्वर्णिमा जायसवाल, सुजाता जायसवाल, आरती सिंह, सरिता निगम, डॉ. सरला त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय