मेन्यू

लोड हो रहा है...

जौनपुर मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता, बिना चीरा लगाए निकाला ब्लैडर ट्यूमर

54 साल के मरीज का TURBT तकनीक से ऑपरेशन, अब मरीज की हालत स्थिर

जौनपुर.

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में डॉक्टरों ने बड़ी सफलता हासिल की है। मार्टिनगंज, आजमगढ़ निवासी 54 वर्षीय मरीज के ब्लैडर में मिले मास का बिना चीरा लगाए सफल ऑपरेशन किया गया।

मरीज को ब्लैडर संबंधी दिक्कत के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जांच में ब्लैडर में मास मिलने के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन का फैसला लिया।

ऑपरेशन यूरोलॉजी विभाग के डॉ. हिमांशु सिंह के नेतृत्व में किया गया। उनकी टीम में डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. इमरान, डॉ. अकांक्षा और डॉ. राजन्य प्रजापति शामिल रहे। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. अरविंद पटेल, डॉ. जीसान जफर और डॉ. साइराम नागारेड्डी दत्ता ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान स्टाफ इन्दु, आस्था, रीना, काजल, राजूमजूमदार, अरविंद, सुनील, प्रेम, सोनी, अभिषेक, जुबेर और विशाल का विशेष सहयोग रहा।

डॉक्टरों के मुताबिक, यह ऑपरेशन ट्रांसयूरेथ्रल रिसेक्शन ऑफ ब्लैडर ट्यूमर (TURBT) तकनीक से किया गया। इसमें पेट पर कोई चीरा नहीं लगाया जाता। मूत्रमार्ग के रास्ते से ही उपकरण डालकर ब्लैडर के अंदर की गांठ को निकाल दिया जाता है। यह आधुनिक और कम जोखिम वाली प्रक्रिया है।

ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

इस सफलता पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर.बी. कमल ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जटिल इलाज स्थानीय स्तर पर मिलने से जौनपुर समेत आसपास के जिलों के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) ए.ए. जाफरी ने कहा कि यूरोलॉजी जैसी सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के जरिए मरीजों को आधुनिक इलाज उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय