मेन्यू

लोड हो रहा है...

Jaunpur News: जौनपुर में खूनी संघर्ष: दीपावली की रात मड़हा छा रहे व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, भाई और भतीजा घायल – Fast Blitz 24| Fast Blitz 24

  1. FAST BLITZ 24

डिजिटल डेस्क | जौनपुर

​

FAST BLITZ 24

डिजिटल डेस्क | जौनपुर

​,.पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: दीपावली की रात मड़हा छा रहे व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, भाई और भतीजा गंभीर रूप से घायल

  • ​तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बसरा गांव की घटना, आठ नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
  • ​सीओ सदर की समझाइश के बाद परिजनों ने रामघाट पर किया अंतिम संस्कार, गांव में पुलिस बल तैनात

​जौनपुर: जनपद के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बसरा गांव में दीपावली की रात पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने खूनी खेल खेला। लाठी-डंडों और गड़ासी से लैस हमलावरों ने सुनियोजित तरीके से हमला कर एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि उसके भाई और भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

​बुलाकर ले गए और किया जानलेवा हमला

​मृतक के बेटे शुभम यादव ने बताया कि दीपावली की रात करीब 8 बजे उनके पिता रमेश यादव (उम्र करीब 40 वर्ष) घर के पास मड़हा छा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग आए और उन्हें घर से करीब सौ मीटर दूर ले गए, जहां पहले से ही घात लगाए बैठे 10 के करीब लोग गड़ासी और लाठी-डंडों से लैस थे।

​जब तक परिजन कुछ समझ पाते, हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के भाई मुन्नू यादव (उम्र करीब 50 वर्ष) और उनके बेटे प्रदीप यादव (उम्र करीब 17 वर्ष) पर भी हमलावरों ने बेरहमी से प्रहार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

​अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

​घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से बदलापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां रमेश यादव की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही रास्ते में ही रमेश यादव की सांसें थम गईं। वहीं, घायल मुन्नू यादव का दाहिना हाथ और प्रदीप का बायां हाथ फैक्चर होने के बाद उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

​पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, दबिश जारी

​घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक रमेश यादव के बेटे शुभम यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रितेश चौहान, लालू, प्रेम, शिवा, शैलेश, ग्राम प्रधान राम सिंह, वीरे चौहान और एक अज्ञात महिला सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

​सपा नेताओं ने की मुलाकात, मंगलवार को हुआ अंतिम संस्कार

​घटना के तीसरे दिन मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सीओ सदर विजय चौधरी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और करीब दो घंटे की समझाइश के बाद परिवारजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

​इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या और विधानसभा अध्यक्ष बदलापुर रामजतन यादव ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और सीओ सदर से कड़ी कानूनी कार्रवाई व हरसंभव सहायता की मांग की।

​मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

​मृतक रमेश यादव मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पत्नी रमिला देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रमेश की एक 5 साल की बेटी आरुषि है, जबकि दो बेटों में बड़ा बेटा शुभम (करीब 17 वर्ष) और छोटा बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त, गूंगा व बहरा है। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को सड़क पर ला दिया है।

​© 2026 Fast Blitz 24. All Rights Reserved.

 

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय