Fastblitz 24

अज्ञात वाहन की चपेट में आने सफाई कर्मी की मौत

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के किरतापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। जफराबाद थाना क्षेत्र की कर्मही गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र तेज बहादुर यादव अपने साथी अजय प्रजापति जो उसी के गांव का रहने वाला है। उसके साथ अपनी बाइक से शहर जौनपुर आए हुए थे। शहर से वापस शुक्रवार रात्रि लगभग 10:30 बजे अपनी बाइक से जा रहे थे केराकत की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। काफी देर तक सड़क पर पड़े रहने के कारण सड़क से गुजर रहे राहगीरों द्वारा दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक डॉ पवन कुमार सिंह ने जितेंद्र कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। इनके साथ घायल हुए अजय प्रजापति को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी कर दी गई है। मृतक सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत रहा। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज