Fast Blitz 24

​खूनखराबा और दबंगई! जौनपुर में घर में घुसकर लाठी-डंडों से तांडव, हाथ की हड्डी टूटी; पुलिस की मेहरबानी से गंभीर धाराओं की जगह लगाई गई ‘साधारण धाराएं’!

​खुटहन थाना क्षेत्र के शाहपुरसानी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने बोला हमला; पीड़ित परिवार का आरोप- पुलिस ने गंभीर चोट और टूटी हड्डी के बावजूद नहीं लगाई सख्त धाराएं, उल्टे पीड़ित पक्ष पर ही कस दिया शिकंजा!

 

क्या मुंबई में रोजी-रोटी कमाने वाले एक गरीब परिवार का गांव में सुरक्षित रहना गुनाह है? उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने घर में घुसकर ऐसा तांडव मचाया कि कई लोग लहूलुहान हो गए और एक शख्स का हाथ तक टूट गया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि खाकी नेवान पर मेहरबानी दिखाते हुए गंभीर धाराओं के बजाय महज खानापूर्ति वाली धाराएं थमा दीं! Fast Blitz 24 की खास रिपोर्ट।

​जौनपुर:

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुरसानी गांव में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी और दी गई तहरीर के अनुसार, गत 13 नवंबर 2026 को सुबह करीब 09:30 बजे दबंगों ने एक राय होकर पीड़ित परिवार के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए और एक सदस्य के हाथ की हड्डी तक टूट गई।

​गंभीर धाराओं पर पुलिस की मेहरबानी का सवाल

​घटना के संबंध में थाना खुटहन में FIR दर्ज की गई (FIR No. 0389/2026, दिनांक 13/11/2026)। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

​लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब मेडिकल रिपोर्ट में हाथ की हड्डी टूटने और गंभीर चोटे आने की बात सामने आई है, तब पुलिस ने हत्या के प्रयास या गंभीर चोट से जुड़े अन्य सख्त प्रावधानों के बजाय केवल साधारण और हल्की धाराएं क्यों लगाईं? इस पर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

​विदेश वापस जाने की तैयारी कर रहेआरोपी का नाम निकलवाने की जुगत और पीड़ित पर ही काउंटर FIR

​पीड़ित पक्ष के अनुसार, इस खूनी संघर्ष का मुख्य आरोपी गोविंद सिंह, जो गूलरा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में विदेश में रहता है वापस जाने के लिए मुकदमे से अपना नाम हटवाने के लिए तिकड़म भिड़ा रहा है। आरोप है कि उसी ने लाठी से हमला कर पीड़ित के भाई के हाथ की हड्डी तोड़ी थी।

​हद तो तब हो गई जब गंभीर रूप से घायलों और जिनके भाई का हाथ टूटा, उल्टा उन्हीं पीड़ित परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी क्रॉस FIR दर्ज कर दी गई। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि घटना के वक्त जो युवा (जैसे आकाश सिंह) अपने कार्यस्थल पर मौजूद थे, उन्हें भी इस मामले में लपेट लिया गया और पुलिस ने बिना किसी जमीनी और तकनीकी जांच-पड़ताल के गंभीर धाराएं मढ़ दीं।

​“हमें बदला नहीं, सिर्फ न्याय चाहिए”

​मुंबई में रहकर परिवार का पेट पालने वाले उमेश सिंह ने मीडिया और शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनका परिवार बेहद डरा हुआ है। परिवार का साफ कहना है कि उन्हें किसी से कोई बदला नहीं चाहिए, वे केवल निष्पक्ष जांच, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा चाहते हैं।

​Fast Blitz 24 प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों से यह मांग करता है कि इस मामले की पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर धाराएं दुरुस्त की जाएं तथा निर्दोषों को परेशान करने के बजाय असली दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *