कार्तिक सप्तमी पर भव्य सहभोज: आंवला वृक्ष के नीचे गूंजे भजन-कीर्तन, जौनपुर में ऐतिहासिक शोभायात्रा की सफलता पर हुआ आभार प्रदर्शन

​कार्तिक मास में आंवला पूजन का आध्यात्मिक महत्व और परंपराओं की अनूठी झलक

​जौनपुर: कार्तिक मास के पावन माह और शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर सनातन संस्कृति की अनमोल परंपरा एक बार फिर जीवंत हो उठी। हाल ही में 11 नवंबर को शहर में निकाली गई भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में जौनपुर में एक विशेष सहभोज और आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​इस बार यह उत्सव पूरी तरह प्रकृति और अध्यात्म के संगम का साक्षी बना, जब महिलाओं ने आंवला वृक्ष के नीचे विधिवत पूजन, दर्शन, भजन-कीर्तन और आरती की।

​कार्तिक मास और आंवला वृक्ष: क्या है धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व?

 सनातन धर्म में कार्तिक मास को व्रत, तप, और साधना का महीना माना गया है और हर दिनऔर हर दिन फलदाई होता है।इसमें भी आंवला नवमी (जिसे अक्षय नवमी भी कहते हैं) का विशेष महत्व ह

​”इतिहास में दर्ज हुई शोभायात्रा”: वक्ताओं के विचार

​कार्यक्रम की मेजबानी कर रही राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद (जौनपुर) की महिला जिलाध्यक्ष डॉ. सुमति श्रीवास्तव ने सिटी स्टेशन कॉलोनी स्थित अपने आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कहा, “11 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज आंवला वृक्ष के पूजन और सहभोज के माध्यम से हम जिलेवासियों के उस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हैं।”

​कायस्थ महासभा 7235 की महिला जिलाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि यह शोभायात्रा जौनपुर के इतिहास में दर्ज हो गई है, जिसकी सराहना आज पूरा समाज कर रहा है।

​ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की महिला जिलाध्यक्ष डॉ. ज्योति श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि सर्व समाज के लोग अब तेजी से भगवान चित्रगुप्त जी से जुड़ रहे हैं और उनकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

​कायस्थ महासभा 7235 की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनुराधा श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि भगवान चित्रगुप्त किसी एक जाति या वर्ग के नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड के जीवों का लेखा-जोखा रखने वाले सर्व समाज के देवता हैं। वहीं, प्रदेश संगठन मंत्री निशा श्रीवास्तव ने भविष्य में अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन और महासमिति से जोड़ने का संकल्प लिया।

​गरिमामयी उपस्थिति

​इस आध्यात्मिक और सामाजिक सहभोज कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग और पदाधिकारी मौजूद रहे:

​Fast Blitz 24 रिपोर्टर: जौनपुर से विशेष कवरेज। धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता का यह अनूठा संगम शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *