Fastblitz 24

चाइनीज मांझे बना प्राइवेट शिक्षक की मौत का कारण

 

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 8 बजे चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी थाना क्षेत्र के उमरपुर हरिबंधनपुर निवासी संदीप तिवारी अपनी बेटी मन्नत को कक्षा दो की परीक्षा दिलाने नगर के ही सेंट पैट्रिक स्कूल छोड़कर अपनी बाइक से वापस घर जार हे थें कि जैसे ही वह शास्त्री ब्रिज पर पहुंचे चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए जहां पर उनकी गर्दन बुरी तरह से कट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। चाइनीज मांझा बंद होने के बाद भी आज भी खुलेआम धड़ले से बिक रहा है। फिल्हाल कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज