Fastblitz 24

रास्ते की जमीन को लेकर मारपीट करने का आरोप

 

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के ग्राम बशिरपुर में गुरूवार की सुबह रास्ते की जमीन विवाद को लेकर में मारपीट हो गई। गाव निबसी शास्त्री ने अपने पड़ोसी पर लाठी.डंडे से हमला करने का आरोप लगाया है । मारपीट में शास्त्री का भतीजा जयहिंद उम्र 35 वर्ष घायल हो गए। मौके पर 112 नम्बर पहुची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बशिरपुर निवासी निबसी शास्त्री ने बताया कि हम अपने घर के सामने बैठे थे। हमारे पड़ोसी गोल बंदी करके हमारे पास आये कहने लगे कि रास्ते मे जो बाउंड्री वाल है उसको हटा लो मना करने पर मारने लगे बीच बचाव करने मेरा भतीजा आया उसको लोगो ने लाठी डंडे से पीटा । और बिना वजह गाली.गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी.डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके भतीजे जयहिंद को चोट आ गई। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर दी गई है। जल्द कार्यवाही की जाएगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज