Fastblitz 24

गिट्टी कारोबारी ने जौनपुर पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

 

जौनपुर। जिला बलिया के रहने वाले एक गिट्टी कारोबारी ने जौनपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। कारोबारी का कहना है कि जौनपुर पुलिस ने उसे स्कॉर्पियो गाड़ी से गाय और बछड़े की तस्करी का झूठा आरोप लगाकर फर्जी तरीके से फंसाया है। इस पूरे मामले से जुड़ा एक ऑडियो.वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कथित रूप से पुलिसकर्मी पैर में गोली मारो जैसे शब्द कहते हुए सुने जा रहे हैं। हालांकि इस मामले की सही जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी कि युवक के लगाए हुए आरोप सही हैं या नहीं, पीड़ित की पत्नी ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित लगातार पुलिस की कार्रवाई से खुद को परेशान न किए जाने की अपील कर रहा है।

पीड़ित का कहना है कि उसके छोटे.छोटे बच्चे हैं और पुलिस की कार्रवाई से पूरा परिवार दहशत में है। कारोबारी ने कहा कि उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और वह किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल नहीं है। पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर उसने गंभीर चिंता जताई और कहा कि उसे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो.वीडियो में कथित पुलिसकर्मियों की आवाज़ सुनी जा सकती है, जिसमें किसी पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। पीड़ित की पत्नी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्नी का कहना है कि परिवार निर्दोष है और पुलिस द्वारा बनाई जा रही दबावपूर्ण स्थिति से उन्हें डर लग रहा है।

गिट्टी कारोबारी ने बयान दिया कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी न्याय की अपील कर रहा है। उसका कहना है कि वह किसी भी गैरकानूनी काम में शामिल नहीं. और उसे पुलिस की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने प्रशासन से तुरंत सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित और उसके परिवार ने कहा कि यदि सही जांच हो तो सच सामने आ जाएगा। पीड़ित परिवार ने कहा कि वह कानून पर पूरा भरोसा रखता है और उम्मीद करता है कि उन्हें न्याय मिलेगा। गिट्टी कारोबारी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन बयान में थाने का नाम नहीं बता सका है। कारोबारी का नाम शत्रुधन यादव है, जो बीते 4 नवंबर को घटित मामले के बाद से न्याय की गुहार लगा रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज