जौनपुर। राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव के आवास पर गुरूवार के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके पिता चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी है। उसी दारौन सीएम योगी आदित्यनाथ शोक संवेदना प्रकट करते हुए मंत्री गिरीश चंद यादव और उनकके परिजनों से मुलाकात भी की है। जनपद में आने के कुछ देर बाद ही सीएम योगी आदित्यनाथ जनपद वाराणसी के लिए रवाना हो गयें। बता दें कि बीते कुछ दिनों पूर्व में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता का निधन हो गया था। निधन की खबर सुनने के बाद जिले से लेकर प्रदेश भर के बड़े नेता शोक व्यक्त करने पहुंचें थें। अब गुरूवार के दिन मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता के निधन की खबर मिलने पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उनके आवास पर पहुंचें। सीएम योगी ने गिरीश चंद्र यादव के स्व पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंली दी। सीएम योगी के जनपद आगमन पर जिले के तमाम बड़े नेता भी वहां मौजूद रहें।

Author: fastblitz24



