Fastblitz 24

लायन्स क्लब व शंकरा आई हास्पिटल द्वारा निशुल्क आंखों का आपरेशन 16 दिसम्बर को

 

जौनपुर. लायन्स क्लब मेन और आरजे शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच मोतियाबिंद आपरेशन व लेन्स प्रत्यारोपण शिविर 16 दिसम्बर को आयोजित किया गया है। संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अन्धत्व निवारण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन लेन्स प्रत्यारोपण शिविर दिनांक 16 दिसम्बर को स्थान लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर निकट कुत्तुपुर तिराहा पर समय प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक आयोजित किया गया है। जिसमें आंखों की जांच की जायेगी और मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर उनकी आंखों का आपरेशन कराया जायेगा।

मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण का कार्य आर. जे. शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी में होगा। मरीज़ तैयारी के साथ आयें, उसी दिन हास्पिटल के साधन से वाराणसी ले जाया जायेगा, आपरेशन के बाद तीसरे दिन मरीज़ को कैंप स्थल पर छोड़ दिया जायेगा। इसलिए जरुरतमंद इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। अपने आधार की फोटो कॉपी साथ में लाएं। आंख आपरेशन लेन्स प्रत्यारोपण एवं दवा किसी भी चीज का कोई भी पैसा नही लगेगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज