जौनपुर। मीरंगज थाना क्षेत्र के चैकी खुर्द निवासी सात दिनों से लापता युवक की लाश पास के ही कुंए से बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में लापता युवक की लाश को शनिवार के दिन कुए से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 साल के शुभम कनौजिया पुत्र गोविंद लाल कनौजिया के रुप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक युवक के लापता होने की शिकायत उसके परिजनों ने बीते 6 दिसंबर को दर्ज कराई थी। पुलिस भी मामला दर्ज कर लापता युवक की तलाश में जुटी हुई ही थी कि शनिवार 13 दिसंबर को पुलिस ने उसी लापता युवक की लाश को एक कुंए से बरामद की। कुएं में तैरती हुई लापता युवक शुभम की लाश मिलने पर आसपास के लोगों की सूचना पर मीरगंज थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर युवक की लाश को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर लापता मृतक युवक मृत अवस्था में कुएं के अंदर कैसे पहुंचा। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Author: fastblitz24



