जौनपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला सुलतानपुर करौंदी कला थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवास पारस नाथ 46 वर्ष पुत्र राम प्यारे विश्वकर्मा शनिवार रात्रि बाइक से कहीं जाते समय क्षेत्र के बांगर कला बीबीपुर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई । जैसे ही जानकारी परिजनो को मिली मानो एक कोहराम मच गया।

Author: fastblitz24



