जौनपुर। जिले की खुटहन पुलिस ने एक साल पहले 15 अगस्त को झंडा रोहण करने गई नाबालिग युवती का अपहरण करने के मामले में युवक को मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार बीते एक साल पहले 15 अगस्त के अवसर पर एक नाबालिग युवती झंडा रोहण के लिए अपने स्कूल गई हुई थी। नाबालिग के काफी देर तक स्कूल से न लौटने पर उसके पिता ने दूसरे दिन यानी 16 अगस्त 2024 को स्थानीय थाने में अपनी बेटी के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 15 अगस्त की दोपहर समय करीब 12 झण्डा रोहण करने के लिए घर से राम अधार यादव इण्टर कालेज नामक स्कूल में गई हुई थी।


यह स्कूल जिले के रसूलपुर में है। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना एक साल बाद नाबालिग युवती को बरामद करते हुए जिला अयोध्या के अमानीगंज निवासी एक युवक रामानुज उर्फ अनुज पुत्र जोखू को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पकड़े गये युवक से उसका नाम पूछा तो पाया कि वह पाक्सो एक्ट से संबन्धित युवक है। उसी दौरान पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवक को थाने लाकर दर्ज की गई धारा में बढैतरी भी कर दी है।


Author: fastblitz24



