Fastblitz 24

मां बाप की हत्या करने वाले युवक का दर्दनाक बयान, दोनों की लाश को 6 टुकड़ो में काटकर नदी में फेंका

 

जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर में बीते कुछ दिनों पहले अपने ही मां और बाप की लोहे के भारी भरकम खल बट्टे से मारकर हत्या करने वाले युवक ने एक दर्दनाक बात पुलिस को बताया है। उसने दोनों की लाश को 6 टुकड़ों में आरी से कांट कर नदी फेंकने का बयान भी दिया है। 36 साल के युवक अम्बेश कुमार उर्फ रिंकू ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस को अपना दर्दनाक बयान दिया है। पुलिस फिल्हाल मां बाप की बेरहमी से हत्या करने वाले युवक रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मीडिया ने साधारण पत्थर से हत्या की बात लिखकर चलाई थी,, लेकिन युवक के बयान से मालूम हुआ कि ये हत्या साधारण तरीके से नहीं काफ़ी दर्दनाक तरीके से किया था..

पुलिस के पूछताछ करने रिंकू ने बताया कि 8 दिसंबर की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच उसकी मां बबिता देवी से पैसे व पारिवारिक बातो को लेकर उसकी कहासुनी होने गई। उसने बतायया कि मेरी मां बबिता ने कहा कि तुम घर से निकल जाओ तो मैने कहा कि यह घर मेरी नानी ने मुझे नेवासा मे दिया है आप लोग ही घर छोड़कर चले जाइये इस पर मेरी मम्मी ने मुझे धक्का देकर घर से बाहर करने लगी तो मुझे गुस्सा आ गया और मै पास मे टेबल पर रखा हुआ लोहे का खल बट्टे का राड से मम्मी के सिर मे मार दिया जिससे वह फर्श पर गिर कर छटपटाने लगी तब तक मेरे पापा भी वहाँ पर आ गये और कहा कि मैं पुलिस को फोन करके बुला रहा हूँ और मोबाइल लेकर पुलिस को फोन करने लगें तो मैने उसी लोहे के खल बट्टा के राड से पापा के सिर पर मार दिया मेरे पापा चिल्लाये और फर्श पर गिर गये तो एक बार और उनके सिर मे जोर से मार दिया तब भी वह चिल्लाने का प्रयास कर रहे थे तो मैंने रस्सी से उनके गले को कस दिया, उसके बाद मुझे समझ मे नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं, आगे अम्बेश उर्फ रिंकू ने बताया कि मैने देखा कि मेरे मम्मी पापा के सासे बन्द हो गई और मर गई है,

दोनों की लाश को युवक ने 6 टुकड़ों में बांटा..

उन दोनों के लाश को ठिकाने लगाने के लिए युवक छिपाने के बारे मे सोचने लगा। आगे युवक ने वह काम किया जिसके बारे में सोचकर ही रूह कांप जाएगी। उसने पुलिस को बताया कि फिर मैने घर के बेसमेन्ट से लोहे की सरिया काटने वाली आरी लाकर अपने मां बाप की तीन टुकड़ों में लाश को काटकर 6 टुकड़ो को प्लास्टिक के बोरो मे भरकर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार के डिग्गी मे लादकर 9 दिसंबर को समय करीब 4 से 5 बजे के बीच बेलाव पुल से गोमती नदी मे फेक दिया हूँ। उसके बाद मैने घर पर आकर घर के फर्श व गाड़ी के डिग्गी को अच्छी तरह से सर्फ से साफ कर दिया था। घर मे देखा कि मेरी मम्मी का कटा एक पैर घर मे छुट गया था तो मैनें उसी दिन कटा हुए पैर को एक झोले मे लेकर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से जलालपुर सई नदी मे पुल पर से नदी मे पानी मे फेक दिया था। खूनी दरिंदे ने बताया कि मैने मां बाप के मोबाइल को अपने घर में बालु में छिपा दिया, जब मेरी बहनो का फोन आया तो मैने अपने बहनो से बता दिया कि 8 दिसंबर की रात दोनों कही चले गये है और उन लोगो की तलाश कर रहा हूँ।

मां.बाप को ढूंढने का दबाव बनाने पर युवक वाराणसी में जाकर बैठा..

जब मेरी बहनो ने मुझ पर दबाव बनाने लगी कि तुम पुलिस मे जाकर शिकायत करो तो डर गया और इधर उधर टाल मटोल करने लगा जब मेरी बहनो का दबाव ज्यादा बढ़ गया तो मैने अपना मोबाइल बंद करके जौनपुर रेलवे स्टेशन व वाराणसी में गंगा किनारे घाटो पर घुमने लगा। युवक ने कहा कि मेरा मन काफी घबड़ा रहा था मुझे शान्ति नहीं मिल रही थी तो 15 दिंसबर को मै वाराणसी से अपने घर अहमदपुर आया तो देखा कि मेरे घर मे अलग से ताला लगा हुआ था तो मैने अपनी मोबाइल ऑन करके अपनी बहन को फोन करके घर के चाभी के बारे मे पूछा तो मेरी बहन मां बाप के बारे मे पूछने लगी। मेरी बहने आई मेरी बहनो ने भी मुझसे मां बाप के बारे मे पूछने लगीें तो मैने उनको सारी घटना के बारे में बता दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज