Fastblitz 24

कब्रिस्तान की भूमि पर अनुचित हस्तक्षेप रोकने की बता

 

जौनपुर। मोहल्ला शेखबाड़ी थाना जफराबाद निवासी अहमद शाहनवाज ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कब्रिस्तान की भूमि में अवैध ढंग से हो रहे हस्तक्षेप को रोकने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उक्त मोहल्ला स्थित भूखंड संख्या 83ध्1 कब्रिस्तान की भूमि है। कब्रिस्तान की सुरक्षा हेतु वे उसकी चार दिवारी बनवा रहे हैं। विपक्षी शमसे आलम अंसारीए शमीम अहमद अंसारी कुछ अन्य लोगों के साथ चार दिवारी का निर्माण रोक रहे है। उक्त प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए विपक्षियों के अनुचित हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज