Fastblitz 24

एपस्टीन की मौत फांसी लगाकर नहीं हुई थी बल्कि गला घोंटने से हुई है, डॉण् मिशेल बाडेन

 

पूरी दुनिया में अमेरिका का यौन अपराधी चर्चा का विषय बना हुआ है। एपस्टीन की फाइल में कई बड़े नेताओं और बिजनेसमैन के भी नाम शामिल हैं। इससे कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को इस्तीफा तक देना पड़ा। अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मौत अब तक रहस्य बनी हुई है। अब जेफ्री एपस्टीन की मौत पर एक डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है।

एपस्टीन के पोस्टमार्टम के दौरान ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद एक्सपर्ट डॉ. मिशेल बाडेन ने दावा किया है कि एपस्टीन की मौत फांसी लगाने से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी। डॉक्टर ने कहा कि यह सुसाइ़ड से ज्यादा हत्या का मामला लगता है।

बता दें कि साल 2019 में जेफ्री एपस्टीन को गिरफ्तार किया गया था। उसे न्यूयॉर्क की जेल में रखा गया था। वहीं उसकी मौत हो गई थी। मेडिकल एग्जामिनर ने इसे खुदकुशी बताया था। बाडेन ने खुद ऑटोप्सी नहीं की थी लेकिन ऑब्जर्वर के तौर पर उस वक्त वह मौजूद थे। फरेंसिक पैथलॉजिस्ट डॉ. मिशेल बाडेन ने कहा कि एपस्टीन की मौत फांसी लगाकर नहीं हुई थी बल्कि गला घोंटा गया था।

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज