जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चिन्हित माफियाओं को सजा दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाए। विशेष रूप से गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट और महिला अपराध से सम्बन्धित मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जाए।

उन्होंने शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0 एवं रा0 परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा शहरी, अभियोजन अधिकारीगण और शासकीय अधिवक्तागण सहित अन्य उपस्थित रहे।


Author: fastblitz24


