Fastblitz 24

दबंगों का कहर: परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, 8 घायल

📍 जौनपुर, उत्तर प्रदेश
जिले के जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव में दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
🔴 क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, हमजापुर निवासी सालिकराम यादव के घर के सामने स्थित बांस की कोठी को कुछ दबंग जबरन काट रहे थे। जब उनके पुत्र योगेंद्र यादव ने इसका विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए,


इसके बाद करीब एक दर्जन हमलावर लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर लेकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार पर हमला कर दिया।
🚑 घायलों की स्थिति
हमले में घायल होने वालों में शामिल हैं:
रविंद्र यादव
सालिकराम यादव
शकुंतला देवी
योगेंद्र यादव
आदित्य
स्मिता
नागेंद्र
पवन
सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
🎥 वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें हमलावरों की दबंगई साफ दिखाई दे रही है।
🚔 पुलिस कार्रवाई
पीड़ित योगेंद्र यादव ने सरायख्वाजा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज