Fastblitz 24

कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, 45 मिनट तक बाधित रही आवाजाही

जौनपुर। फैजाबाद–जौनपुर रेल खंड पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब कोयला लदी मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। यह घटना मिहरावां और खेतासराय स्टेशन के बीच भुडकुडहां गांव के पास पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाराणसी से टांडा थर्मल पावर प्लांट के लिए रवाना हुई मालगाड़ी मिहरावां स्टेशन से आगे बढ़ी ही थी कि कुछ ही मिनटों में कपलर अचानक टूट गया। इसके चलते ट्रेन दो भागों में विभाजित हो गई। मालगाड़ी में कोयले से लदे कई वैगन और डीजल इंजन लगे थे।
घटना के बाद ट्रेन करीब 45 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। इस दौरान गार्ड और लोको पायलट की तत्परता से कपलिंग को दोबारा जोड़ने का कार्य किया गया। मरम्मत के बाद ट्रेन को सुरक्षित तरीके से पुनः रवाना कर दिया गया।


रेलवे सूत्रों के अनुसार, घटना के समय उस ट्रैक पर किसी अन्य ट्रेन का आवागमन निर्धारित नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस वजह से रेल यातायात पर कोई खास असर नहीं पड़ा।
करीब 12 बजे मालगाड़ी को उसके गंतव्य टांडा थर्मल पावर प्लांट के लिए रवाना कर दिया गया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज