Fastblitz 24

भव्य शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राममय हुआ कोईरीपुर

 

जय श्री राम के जयकारों से गूंजा शहर, रामनवमी पर निकली विशाल शोभायात्रा

 

सुल्तानपुर। जनपद के चांदा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कोइरीपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू संगठनों की अगुवाई में निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।
शोभायात्रा की शुरुआत वृंदावनेश्वर हनुमान मंदिर से हुई, जहां आचार्य रामटहल जी के सानिध्य में भगवान राम के बाल स्वरूप की मूर्ति को सजे-धजे रथ पर विराजमान किया गया। इसके बाद यात्रा हाथी-घोड़े और भजन-कीर्तन के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कोइरीपुर चौक, मां जालपा मंदिर, शनि मंदिर सिहौली, रामजानकी मंदिर छोटा शिवाला, दूबे वाली हनुमाननगर स्थित हनुमान मंदिर होते हुए पुनः प्रारंभ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।
यात्रा के दौरान “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। श्रद्धालु भजनों पर थिरकते और राम नाम का जाप करते नजर आए। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहा हाथी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रह


शोभायात्रा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, थाना प्रभारी मु. तनवीर खां, कोतवाल अमित कुमार मिश्रा तथा कोइरीपुर चौकी इंचार्ज सुशील कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि कासिम राइन, पूर्व चेयरमैन सुधीर साहू, सभासद प्रतिनिधि कुलदीप अग्रहरी, सुनील बरनवाल, अनुभव बरनवाल, जगन्नाथ अग्रहरि, सौरभ साहू, राजेश मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज