Fastblitz 24

जौनपुर में ‘एनकाउंटर’ वाली रात: तड़तड़ाई गोलियां, लंगड़े हुए तीन शातिर

​सवा-सवा लाख की गड्डियों के साथ धरे गए असलहा तस्कर, दो फरार साथियों की तलाश तेज

अपराधियों पर कहर बनकर टूटी जौनपुर पुलिस, भारी मात्रा में नकदी और असलहे बरामद

 

​          जौनपुर। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध जारी जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जौनपुर पुलिस ने शनिवार की रात और रविवार की भोर ताबड़तोड़ दो मुठभेड़ों में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग क्षेत्रों में हुई इन मुठभेड़ों में तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने इनके पास से ₹2.55 लाख की नकदी, पिस्टल, तमंचे और दो बाइक बरामद की हैं।

​पहली मुठभेड़

तेजीबाजार-बदलापुर की संयुक्त कार्रवाई शनिवार-रविवार की रात करीब 4:30 बजे सरायख्वाजा क्षेत्र से भाग रहे बदमाशों की सूचना पर तेजीबाजार और बदलापुर पुलिस ने कलिंजरा पुलिया के पास नाकाबंदी की। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 30 वर्षीय शातिर अपराधी राहुल यादव के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर पड़ा। वहीं, उसका साथी विपिन पाल भागने के चक्कर में चोटिल होने पर पकड़ा गया। इनका तीसरा साथी अतुल सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने इनके पास से ₹1.30 लाख नकदी और एक .32 बोर की पिस्टल बरामद की है।

​दूसरी मुठभेड़

सरायख्वाजा-बक्सा मार्ग पर मुठभेड़
​वहीं दूसरी ओर, सरायख्वाजा और बक्सा पुलिस की संयुक्त टीम ने छुन्छा पुलिया के पास घेराबंदी की। यहां मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में गुडलक तिवारी और शशांक सिंह उर्फ साहिल के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया, जबकि उनके तीन अन्य साथी दूसरे वाहन से भागने में सफल रहे। इनके कब्जे से ₹1.25 लाख नकदी और दो तमंचे बरामद हुए हैं।

​असलहा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा

​      अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये बदमाश असलहा तस्करी के गिरोह से जुड़े हैं और हथियार खरीदने व बेचने के लिए नकदी लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों में राहुल यादव और शशांक सिंह पर हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं

 

​बरामदगी का विवरण:
​नकदी: ₹2,55,000 (कुल)
​असलाह: 01 पिस्टल (.32 बोर), 02 तमंचे (.315 बोर), 03 जिंदा कारतूस व 04 खोखा।
​वाहन: 02 मोटरसाइकिलें।
​पुलिस टीम को सराहना:

इस साहसिक सफलता पर पुलिस प्रशासन ने टीमों की सराहना की है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और फरार आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग जारी है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज