
बदलापुर, जौनपुर।

सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदलापुर के प्रांगण में 34वें विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम-2026 का मंगल शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ अत्यंत भव्य परिवेश में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति महोदया ने कहा कि ऐसे समागम विद्यार्थियों के अंतर्मन में न केवल अनुशासन का बीजारोपण करते हैं, अपितु उन्हें जीवन पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रतिभागी टीमों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अतिथि देवो भव: परंपरा से हुआ स्वागत
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह (एडवोकेट), प्रबंधक श्याम सिंह, एवं प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह अशोक कुमार सिंह,आयोजन सचिव/रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वन्दना सिंह की गरिमामयी उपस्थिति पर उन्हें बुके,स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. राकेश कुमार पाण्डेय, प्रो. अरुण सिंह एवं पूर्व प्राचार्य प्रो. ब्रजेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनका स्वागत अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया।
प्रतिभा और कौशल का संगम
इस समागम में जौनपुर और गाजीपुर जनपद की आठ विजयी टीमों ने अपने कौशल प्रदर्शन हेतु पंजीकरण कराया, जिनमें प्रमुख रूप से:
राजकीय महिला महाविद्यालय, गाजीपुर
पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर
हिन्दू महाविद्यालय, जमानियां
बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर
सल्तनत बहादुर महाविद्यालय, बदलापुर
आर.एस.के.डी. महाविद्यालय, जौनपुर
अनुशासन एवं प्रतियोगिता का आरंभ
उद्घाटन सत्र के पश्चात, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (वाराणसी मंडल) जय प्रकाश दक्ष के निर्देशन में प्रतियोगिताओं का विधिवत संचालन प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रो. धीरेन्द्र कुमार पटेल द्वारा किया गया। अंत में प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों एवं महानुभावों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
इस भव्य आयोजन में प्रबंध समिति के पदाधिकारी, विभिन्न महाविद्यालयों के विभागाध्यक्ष, निर्णायक मंडल के सदस्य एवं भारी संख्या में रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
Author: fastblitz24



