बच्चों को बांटी कापी-कलम व फल
जौनपुर।समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी विनय कुमार ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जौनपुर स्थित एक वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उन्हें भोजन कराया और फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विनय कुमार पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कंबल वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर सेवा का यह सिलसिला जारी रखते हुए उन्होंने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।
इसके साथ ही विकास खंड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय काफरपुर और प्राथमिक विद्यालय पतहना में जाकर छोटे-छोटे बच्चों को कापियां और कलम वितरित की गईं। बच्चों को फल भी बांटे गए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे।
विनय कुमार की इस सराहनीय पहल को आम जनमानस ने खूब सराहा और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
इस अवसर पर डॉक्टर विशद पटेल, डॉक्टर गुंजन पटेल, डॉक्टर अजीत कुमार, संपादक स्वदेश कुमार, मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा, इंजीनियर सुधीर कुमार, अरविंद कुमार राव (प्रधान), जोगिंदर प्रधान, संपादक रामचंद्र नागर, शशिधर चौहान, डॉ. राकेश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: fastblitz24



