Fastblitz 24

मौत बनकर दौड़ी सफेद अल्टो: वाराणसी पुलिस ने नाकाम की हत्या की साजिश, जौनपुर से आए शूटर ने उगले राज

3 राउंड फायरिंग और गाली-गलौज… दहशत फैलाने वालों को सिगरा पुलिस ने सिखाया सबक, अब साथियों की खैर नहीं

वाराणसी | धर्मनगरी के सिगरा थाना क्षेत्र में हत्या की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। खाकी की मुस्तैदी ने न केवल अपराधियों के हौसले पस्त किए, बल्कि वारदात में शामिल एक मुख्य आरोपी को सफेद अल्टो कार के साथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान जौनपुर निवासी श्रोत श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर खूनी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था।

फिल्मी स्टाइल में आए और बरसाने लगे गोलियां

​वारदात बीते 4 मई की है, जब अन्नपूर्णा कॉलोनी में बदमाशों ने सरेराह कत्लेआम की कोशिश की। पीड़ित जब अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी सफेद रंग की अल्टो कार से आए बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद सिगरा पुलिस ने मुकदमा संख्या 0165/26 दर्ज कर जाल बिछाना शुरू किया।

जौनपुर और लखनऊ के ‘सुपारी किलर्स’ का कनेक्शन!

​पुलिस की पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने जांच टीम के भी कान खड़े कर दिए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने कबूला कि वह 3 मई को ही जौनपुर से गाड़ी चलाकर वाराणसी पहुंच गया था। उसके साथ लखनऊ का संदीप सिंह चौहान, जौनपुर का राहुल मौर्या और यशस्वी ललित श्रीवास्तव जैसे शातिर शामिल थे। इन बदमाशों ने बाकायदा योजना बनाकर टारगेट की हत्या के लिए तीन राउंड फायरिंग की थी, लेकिन किस्मत से शिकार बच निकला।

एक्शन मोड में पुलिस: फरार आरोपियों की उल्टी गिनती शुरू

डीसीपी काशी जोन के कड़े निर्देशन में सिगरा पुलिस ने इस पूरी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार बरामद कर ली है। पुलिस कमिश्नर के ‘अपराध मुक्त वाराणसी’ अभियान के तहत अब फरार अन्य चार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बड़ी चेतावनी: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार चल रहे आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। बहुत जल्द जौनपुर और लखनऊ के इन शातिरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। कानून को चुनौती देने वालों का हश्र अब जेल की कालकोठरी होगी।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज