चन्द्रकांत झा को 90 दिन की पैरोल मिली
नई दिल्ली.। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को सीरियल किलर चंद्रकांत झा को 90 दिन की पैरोल दे दी। चन्द्रकांत झा हत्या के तीन मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
कौन है चंद्रकांत झा?
वो किलर नहीं, वो कसाई था
तिहाड़ के बाहर रखता था सिर कटी लाशें
चिट्ठी लिखकर करता था पुलिस को चैलेंज
चंद्रकांत झा बिहार के मधेपुरा का रहने वाला है और उसपर वर्ष 2003 से 2007 के बीच छह लोगों की हत्या का आरोप है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, राजधानी के आला अधिकारियों की नींद उड़ाने वाले इस सीरियल किलर को व्यवस्था का मजाक उड़ाने में मजा आता था।
अगर मुझे इस मर्डर में पकड़ सको तो पकड़ कर दिखाओ, तुम्हारे इंतज़ार में तुम लोगों का बाप और जीजाजी,सीसी’- ये चेतावनी थी दिल्ली में दहशत फैलाने वाले खौफनाक सीरियल किलर चन्द्रकांत झा की। एक के बाद एक मर्डर करके वो पुलिस को चैलेंज करता था। वो इंसानों को काटकर पुलिस को धमकी देता था। वो पुलिस तक पहुंचता था सिर कटी लाशों का तोहफा, लेकिन पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पा रही थी।
न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने कहा कि झा ने 15 साल से अधिक समय जेल में बिताया है और पिछले 3 वर्षों में उसे रिहा नहीं किया गया है, जबकि सलाखों के पीछे उसका आचरण संतोषजनक रहा है। झा को बिना अनुमति के शहर नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है।
: