Fastblitz 24

मुंबई से युवती को अगवा कर धर्म परिवर्तन कराया, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज। मुंबई की एक युवती को अगवा करके उसका धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब पीड़िता का बयान और मेडिकल परीक्षण करा रही है।

मुंबई निवासी सूरज भोला यादव ने पान दरीबा के रहने वाले मोहम्मद शाहरुख और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ अपहरण और धर्म परिवर्तन करने की धारा में कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि उसकी बहन अपने दो वर्ष के बेटे के साथ मुम्बई में उसके पास ही रहती थी। उसके पति से विवाद चल रहा है। मुम्बई में प्रयागराज का मोहम्मद शाहरुख एक कंपनी में काम करता था। 29 अगस्त को वह उसकी बहन को अगवा करके वह प्रयागराज लेता आया। जब इस बात की जानकारी उसे हुई तो उसने फोन पर संपर्क किया। यहां पता चला कि उसकी बहन का धर्म परिवर्तन करा कर निकाह कर लिया है। धर्म परिवर्तन की जानकारी होने पर सूरज मुंबई से प्रयागराज पहुंचा और पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस ने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। शाहरुख कोई काम धंधा भी नहीं करता है। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love