Fastblitz 24

खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम :प्रिंसू 

जौनपुर. शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 46 वीं मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। नगर की बी.आर.पी. इन्टर कालेज के मैदान में शुरू हुए इस दो दिवसीय आयोजन का शुभारम्भ 

सदस्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंसू, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डा दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा अजय पाल शर्मा व समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 

 

अतिथियों ने ध्वजारोहण कर और गुब्बारे को आकाश में छोड़कर प्रतियागिता का शुभारंभ किया।परंपरा अनुसार मशाल जलाकर धावक बिन्दु पटेल को प्रदान कर की प्रारंभ की घोषणा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगो को शपथ भी दिलायी।

उद्घाटन सत्र का पर आकर्षक मार्च पास्ट निकाला गया, जिसमे रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चे जनपद वार प्रदर्शन कर रहे थे। मार्च पास्ट की सलामी मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने लिया। बच्चो ने सरस्वति वंदना व मनमोहक स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया।

 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों से खेल को खेल भावना से खेलने और प्रतिस्पर्धा के दौरान प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र ने संबोधन करते हुए कहा कि बच्चों में संकल्प को पूर्ण करने के लिए असीम ऊर्जा है उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग बहुत मेहनत से कार्य कर रहा है, चाहे वह शिक्षा का हो या खेल का मैदान। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेले भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love