Fastblitz 24

नहीं रहे डॉक्टर वी.सहाय 

जौनपुरजनपद के वरिष्ठ चिकित्सा एवं चित्रगुप्त सभा धर्मशाला रूहटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ वी सहाय जी का गुरुवार को कानपुर में निधन हो गया। शुक्रवार उनका अंतिम संस्कार कानपुर में हुआ। नगर के ताड़तला निवासी थे डॉ वी. सहाय एक समाजसेवी थे. सदभावना क्लब, जे सी आई, और दूसरे कई संगठनों में जिम्मेदार पदों पर रहे. श्री चित्रगुप्त धर्मशाला रूहटा में जो भी निर्माण हुआ डॉ वी सहाय जी की देन हैं इनकी क्लीनिक किला रोड चौक में थी।इनके निधन पर राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट, डॉ जितेन्द्र मोहन, राकेश मौर्य एडवोकेट, संजय श्रीवास्तव,योगेश भाटिया, राकेश श्रीवास्तव साधु, सुरेश अस्थाना, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव राजा, उमेश श्रीवास्तव, उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव महामंत्री श्यामलकांत श्रीवास्तव, संतोष निगम, आदि ने शोक व्यक्त किया है। चित्रगुप्त सभा के महामंत्री श्यामलकांत श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि समाज की गहरी क्षति हुई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love