जौनपुर.
तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव में बुधवार रात एक अराजक तत्व ने चलते समरसेबल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के समय समरसेबल से गेहूं की भराई हो रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार
कपूरपुर गांव के शशिधर पाल बुधवार रात अपने घर के पास सड़क किनारे लगे समरसेबल से गेहूं की भराई कर रहे थे। रात करीब 1 बजे वे खेत में पानी देखने चले गए। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आया और समरसेबल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
जैसे ही आग तेजी से भड़कने लगी, शशिधर हल्ला करते हुए समरसेबल की तरफ दौड़े। लेकिन तब तक अराजक तत्व मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। आग की वजह से समरसेबल के तार जलकर आपस में शॉर्ट हो गईं।
घटना के बाद शशिधर पाल ने तेजीबाजार थाने में लिखित शिकायत दी। हालांकि, थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।
**ग्रामीणों में नाराजगी**
घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं अराजकता को बढ़ावा देती हैं, और पुलिस को जल्द से जल्द मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।