Fastblitz 24

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल 

 

 

3 गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश

 

जौनपुर: गुरुवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गो तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक गो तस्कर घायल हुआ है और उसके दो साथी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, एक स्कार्पियो वाहन और तीन गोवंश भी बरामद किए हैं।

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान थाना मीरगंज और थाना बरसठी की संयुक्त टीम ने बंधवा बाजार बरसठी मोड़ तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कार्पियो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों में मनीष यादव उर्फ मिन्टू यादव जो मुठभेड़ में घायल हो गयावह गैंगस्टर एक्ट में भी वांछितहै.

जबकि गिरफ्तार दूसरा आरोपी

सद्दाम हुसैन गोवध और अन्य अपराधों में शामिल है।

तीसरा आरोपी

चन्द्रशेखर यादव: वाहन चालकबताया जाता है.

 

पुलिस को उनके पास से

 

एक तमंचा

 

कारतूस

 

एक स्कार्पियो वाहन

तीन गोवंश

 

नकदी मिली है

 

पुलिस की कार्रवाई:

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love