शोकसभा और कैंडल मार्च, निकाल कर सुरक्षा कानून की मांग**
जौनपुर. गुरुवार को मछली शहर में
बरेली जिले में लेखपाल मनीष कश्यप की निर्मम हत्या से
शोकाकुल कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शित किया। इस घटना सेप्रदेश भर में लेखपाल समुदाय में शोक और आक्रोश की लहर है। मछलीशहर तहसील में लेखपाल संघ अध्यक्ष राहुल पटेल के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया, जहां मृतक मनीष कश्यप की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इसके बाद लेखपालों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और प्रशासन तथा सरकार से अपनी पीड़ा और मांगें प्रेषित कीं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रदेश के लेखपाल परिवार को झकझोर दिया है।
**सुरक्षा कानून और मुआवजे की मांग**
शोकसभा में लेखपाल संघ ने दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई और लेखपाल सुरक्षा कानून की मांग उठाई। इसके साथ ही मृतक मनीष कश्यप के परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की गई। संघ ने कहा कि इस घटना से पूरे प्रदेश में लेखपाल समुदाय के बीच भय और आक्रोश का माहौल है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
(**लेखपाल संघ का आवाहन**
संघ ने सरकार से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और लेखपालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कानून बनाया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो आगे प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।)
इस मौके पर तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष राहुल पटेल, मंत्री जगवीर गौतम, राजीव मौर्य, अखिलेश कुमार, सुरेश प्रसाद, प्रिंस कुमार, सूरज पाल, चंद्र प्रकाश, आशीष पटेल, धनंजय सिंह, राजेश सिंह, इंद्रदेव सिंह, अजय प्रसाद सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।