मेन्यू

लोड हो रहा है...

खौफनाक वारदात: युवक को चारा काटने की मशीन से बांधकर लाठियों से पीटा, मौत; छाती पर चढ़कर तांडव करने का आरोप, 3 हिरासत में

 

जौनपुर/रामपुर।  प्रदेश के जौनपुर जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां रविवार देर रात आपसी मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि दबंगों ने 26 वर्षीय एक युवक को चारा काटने वाली मशीन से बांधकर लाठियों से बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है।

शव पर तांडव करने का सनसनीखेज आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजापुर निवासी दिनेश तिवारी उर्फ मोनू (26) का उसके पड़ोसी महावीर तिवारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। मृतक की मां अनारा देवी ने आरोप लगाया कि महावीर तिवारी और उसके परिजनों ने दिनेश को जबरन घसीटकर अपने दरवाजे पर लगी भूसा काटने की मशीन से बांध दिया और लाठियों से तब तक पीटा जब तक वह मरणासन्न नहीं हो गया।

​परिजनों का यह भी रोंगटे खड़े कर देने वाला आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी आरोपी युवक की छाती पर चढ़कर तांडव कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर जिला मुख्यालय भेजा गया है। हालांकि, पुलिस प्रशासन का कहना है कि घायल को इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

रोजी-रोटी के लिए मुंबई में हैं बड़े भाई, पीछे छूट गई डेढ़ साल की मासूम

इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय दिनेश की पत्नी श्रेया तिवारी अपने मायके गई हुई थीं। दिनेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था और खेती-बाड़ी देखता था, जबकि उसके दो बड़े भाई मुंबई में रहकर आजीविका कमाते हैं। दिनेश अपने पीछे करीब डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी राधिका को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

मामले की गंभीरता से जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

“मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घटना के हर पहलू की गहराई से जांच हो रही है, दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।”

विजय चौधरी, क्षेत्राधिकारी (सीओ), जौनपुर

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय