डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित
किया गया उनकी सेवाओं को याद
![](https://www.fastblitz24.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230921-WA0010.jpg)
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन Singh के निधन के बाद जनपद में उन्हे श्रद्धांजलि देने का ताता लगा हुआ है। इसी क्रम में रविवार को केराकत नगर के बस स्टैंड के समीप स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को **पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह** के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
### **डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को किया गया याद**
सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य **डॉ. संतोष कुमार गिरि** ने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह ने **2004 से 2014 तक दो बार भारत के प्रधानमंत्री** के रूप में देश का नेतृत्व किया। 1991 में **पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार** में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने **आर्थिक उदारीकरण** की नीति लागू की, जिसने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी।
डॉ. गिरि ने कहा, *”जब तक सूरज-चांद रहेगा, मनमोहन सिंह आपका नाम रहेगा।”*
*डॉ. मनमोहन सिंह का शैक्षणिक और प्रशासनिक जीवन* पर प्रकाश डालते हुए
डॉ. गिरि ने डॉ. मनमोहन सिंह के शैक्षणिक और प्रशासनिक जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने 1954 में **पंजाब विश्वविद्यालय** से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। इसके बाद **कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय** से प्रथम श्रेणी में अर्थशास्त्र (ऑनर्स) और 1962 में **ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय** से डिफिल की उपाधि प्राप्त की।
– 1971 में **वाणिज्य मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार** और 1972 में **वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार** बने।
– 1982 से 1985 तक **रिजर्व बैंक के गवर्नर** और 1985 में योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे।
– 1990 में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
शोक सभा में डोभी ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद सिंह,सुशील सोनकर **खुर्शीद खान**, **दीपक साहू**, **तबरेज खान**, **नन्हें सोनकर**, **आशीष यादव** समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सभा के अंत में डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।**
![fastblitz24](https://secure.gravatar.com/avatar/67838e5fe1f7b6ee91b570f172cd906b?s=96&r=g&d=https://www.fastblitz24.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: fastblitz24
![Voice Reader](https://www.fastblitz24.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://www.fastblitz24.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://www.fastblitz24.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://www.fastblitz24.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)