मेन्यू

लोड हो रहा है...

शाहगंज में 1 सफर के जुलूस के अवसर पर लगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ज़ायरीन ने उठाया लाभ

जौनपुर :मुहर्रम के 1 सफर के पावन अवसर पर अमारी, हुसैनाबाद, शाहगंज से निकलने वाले पारंपरिक जुलूस के दौरान मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, भारत एवं मदर निशा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी और भीड़ के बीच जुलूस में शामिल होने वाले ज़ायरीन (तीर्थयात्रियों) और अज़ादारों को त्वरित व आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। दोपहर 12 बजे से शुरू होकर यह शिविर शाम 7 बजे तक लगातार 7 घंटों तक पूरी सक्रियता के साथ चला।

चिकित्सकों की इस समर्पित टीम ने लगातार 7 घंटों तक खड़े रहकर सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क आवश्यक दवाएं वितरित की गईं, साथ ही चोटिल लोगों की तत्काल ड्रेसिंग और मरहम-पट्टी भी की गई।इस बड़े सेवा कार्य का सफल संचालन मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं प्रबंधक अध्यक्ष जनाब हुसैन हैदर साहब तथा मदर निशा फाउंडेशन के संयोजक जनाब फैजान अंसारी साहब के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस नेक कार्य को धरातल पर उतारने में बानिये जुलूस फिरोज अहमद खान, मोहम्मद लारेब खान, निज़ाम वसी मोहम्मद, सय्यद सकलेन, मोहम्मद मेराज खान, मोहम्मद ईशान खान, शहनशाह खान (हुसैनबाद), मोहम्मद नईम, जिला अस्पताल जौनपुर के शबी हैदर (विशेष सहयोग), सिराजी, श्याम बहादुर प्रजापति, सय्यद कज़ीम हुसैन सिराजी, मोहम्मद हसनैन (भांदी), सय्यद गुलाम अब्बास रिजवी और *मानव सेवा चैरिटेबल फिजियोथेरेपी ट्रेनिंग सेंटर* की पूरी टीम ने अपना महत्वपूर्ण और सक्रिय योगदान दिया।शिविर के समापन पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जुलूस में आए सभी ज़ायरीन, जुलूस आयोजकों, सुरक्षा कर्मियों और मुस्तैद पुलिस प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। अंत में संस्था ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज के लिए इसी तरह निरंतर सेवा कार्य करते रहेंगे।

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय