मेन्यू

लोड हो रहा है...

बदलापुर में फूटा आक्रोश: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों-युवाओं का जोरदार प्रदर्शन

जौनपुर:दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रख्यात वैज्ञानिक व समाजसेवी सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा जबरन हटाए जाने के खिलाफ आज बदलापुर में तीखा विरोध देखने को मिला। सोनम वांगचुक व अन्य अनशनकारियों के समर्थन में और दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में आज छात्र संगठन AIDSO, युवा संगठन AIDYO और ब्रेकथ्रू साइंस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

आगे पढ़िए

प्रदर्शनकारियों ने बदलापुर सब्जी मण्डी से एक विशाल जुलूस निकाला, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इन्दिरा चौक पहुंचा, जहाँ एक जनसभा में तब्दील हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने सरकार की नीतियों और पुलिसिया कार्रवाई पर तीखा हमला बोला।

 “पिछले एक महीने से अधिक समय से देश का छात्र, युवा और अभिभावक सड़कों पर है। सोनम वांगचुक और कई अन्य छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल इसी देशव्यापी आक्रोश की अभिव्यक्ति है। पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का गिरता स्वास्थ्य बेहद चिंताजनक है। लेकिन सरकार ने उनकी जायज मांगों को सुनने और बातचीत करने के बजाय, उन्हें धरना स्थल से जबरन हटा दिया। यह कृत्य पूरी तरह अलोकतांत्रिक, निरंकुश और अमानवीय है।”

 

नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार और पुलिस प्रशासन असहमति की आवाजों को दबाना बंद करे, अन्यथा यह आंदोलन आने वाले दिनों में और अधिक उग्र होगा।

 

इस विरोध प्रदर्शन को रामकुमार यादव, यादवेंद्र पाल, प्रमोद कुमार शुक्ल, कृष्णा सिंह, दिनेशकान्त मौर्य, संतोष कुमार प्रजापति, इन्दुकुमार शुक्ल, राजबहादुर विश्वकर्मा, अपूर्व दूबे, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति, नीरज गुप्ता, गार्गी पाल और विजय मौर्य सहित कई अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन दिलीप कुमार द्वारा किया गया।

इस दौरान AIDSO के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन जैन, विजयप्रकाश गुप्त, आलोक मौर्य, राजबहादुर पाल, नवनीत मौर्य, देवव्रत निषाद, दीपचंद, अभिषेक, खुशबू मौर्य, अंशिका, अर्चना, बबलू, रोशनी, शनी मौर्य, अंकित मौर्य, हरिकेश कनौजिया और रजनीश सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र, युवा और जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय