Fastblitz 24

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप जनपद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

 

 

शिवान्या और सानवी को स्वर्ण पदक,

मान्या त्रिपाठी और विशाल प्रजापति ने रजत पदक

**जौनपुर:** उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो यूनियन द्वारा स्थानीय के सुक्खीपुर स्थित आरएन टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जौनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते हैं।

 

चैम्पियनशिप में देश के 22 राज्यों की टीमों ने भाग लिया। दो दिवसीय चैम्पियनशिप के पहले दिन, सोमवार को देर रात तक खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ताइक्वांडो फ्रेशर जॉनर में कई राउंड तक चले मुकाबलों में जौनपुर की शिवान्या वर्मा, सानवी वर्मा, वैष्णवी मिश्रा, तनु त्रिपाठी और यश गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।

 

इसके अलावा, मान्या त्रिपाठी और विशाल प्रजापति ने रजत पदक, जबकि रुद्राक्षी मिश्रा, मान्या साहू, समृद्धि श्रीवास्तव और माईत्री गुप्ता ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

 

आयोजन सचिव अवधेश मिश्रा ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में तमिलनाडु, उड़ीसा, कर्नाटक, दिल्ली, पंजाब सहित 22 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सुबह से रात तक प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इस दौरान स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

*

 

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love