पृथ्वीपुर प्राथमिक विद्यालय से सबमर्सिबल पंप सहित अन्य उपकरण चोरी
जौनपुर: जनपद के चोरों के निशाने पर प्राथमिक विद्यालय हैं। जिनको यह लगातार निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार की रात सुरेरी थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने स्कूल में लगे सबमर्सिबल पंप, तार और टोचन सहित अन्य उपकरण चुरा लिए।
शनिवार की सुबह जब प्रधानाध्यापक संजीव सिंह विद्यालय पहुंचे, तब उन्हें चोरी की इस घटना की जानकारी हुई। उन्होंने देखा कि विद्यालय में लगा सबमर्सिबल पंप और अन्य उपकरण गायब हैं। प्रधानाध्यापक संजीव सिंह ने बताया कि शीतलहर के कारण विद्यालय में अवकाश था और कई दिनों से विद्यालय बंद था। शनिवार सुबह उन्हें चोरी की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने सुरेरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
इस संदर्भ में, थानाध्यक्ष सुरेरी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।