Fastblitz 24

पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने की वांछित महिला गिरफ्तार

 

 

जौनपुर: जलालपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

अपराधियों एवं वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक श्री घनानंद त्रिपाठी (थाना जलालपुर, जौनपुर) के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 16 जनवरी 2025 को उपनिरीक्षक रोहित राज यादव (अपनी टीम के साथ) द्वारा चेकिंग (संदिग्ध व्यक्ति/वाहन) के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर मुक़दमा संख्या 143/24, धारा 306/120बी भारतीय दंड संहिता से संबंधित अभियुक्ता वंदना देवी उर्फ बंधना (पत्नी जंगबहादुर, निवासी रेहटी उसरहिया, थाना जलालपुर, जौनपुर) को उसके घर ग्राम रेहटी उसरहिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love