मेन्यू

लोड हो रहा है...

8 किलो से अधिक गांजे और बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बदलापुर पुलिस को मिली सफलता

 जौनपुर |  जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बदलापुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक शातिर गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा और एक बाइक बरामद की है।

  पुलिस आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नेवादा मुखलिसपुर रेलवे अंडरपास पुल के पास संदिग्ध स्थिति में दिख रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोका। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बदलापुर में  संबंध धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय