मेन्यू

लोड हो रहा है...

वंशराज ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाई : वीरेंद्र यादव

 

वंशराज यादव की 15वीं पुण्यतिथि पर जागरूकता का आयोजन

जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर मे हुआ कार्यक्रम

 

जौनपुर । जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर में संस्थापक स्व. वंशराज यादव की 15वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक नेता वीरेंद्र यादव ने स्व. वंशराज यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विशिष्ट अतिथि मुन्ना पांडे, गौरव तिवारी, संतलाल गौड़, चंद्रशेखर यादव और अमित उपाध्याय ने भी संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। मुख्य अतिथि शिक्षक नेता वीरेंद्र यादव ने कहा कि स्व. वंशराज यादव ने ग्रामीण क्षेत्रो मे शिक्षा की अलख जगाई ,शिक्षा को समाज के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम माना। उनके प्रयासों से क्षेत्र में शैक्षिक वातावरण को मजबूती मिली और आज भी विद्यालय के माध्यम से विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थापक के विचार और शिक्षा के प्रति उनका समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है।विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि स्व. वंशराज यादव का योगदान केवल विद्यालय की स्थापना तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।विद्यालय के प्रबंधक लाल साहब यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने किया।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय