मेन्यू

लोड हो रहा है...

सब्जी लेने गए युवक से मारपीट, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

जौनपुर: क्षेत्र के भुतहाँ गांव में सब्जी लेने गए एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) जौनपुर के निर्देश के बाद चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित अंश सिंह (निवासी भुतहाँ) के अनुसार, घटना बीते 18 जुलाई की है। वे तेजीबाज़ार चौराहे से सब्जी खरीदकर अपने घर लौटने वाले थे, तभी गौराकला गांव के निवासी चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उनकी सब्जी सड़क पर फेंक दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बीच-बचाव करने पर किसी तरह युवक की जान बच सकी।पीड़ित अंश सिंह का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने तेजीबाज़ार थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद न्याय की उम्मीद में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा और मदद की गुहार लगाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष सतेन्द्र भाई पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर गौराकला निवासी अर्पित, सौरभ और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय