पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल बिथार के मेधावियों को मिला अविस्मरणीय अनुभव : विद्योत्तमा उपाध्याय
जौनपुर:पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल, बिथार के प्रतिभाशाली बच्चों को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत एक शैक्षिक यात्रा पर ले जाया गया। इस यात्रा में बच्चों को ऐतिहासिक शाही किला और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दौरा कराया गया।
सर्वप्रथम बच्चे पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने बच्चों को उच्च शिक्षा के महत्व और भविष्य में करियर के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया। बच्चों ने ज्योतिबा फुले छात्रावास में भोजन का भी अनुभव किया।
इसके बाद बच्चों ने उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने वहां के विभिन्न विभागों, ऑपरेशन थिएटर आदि का अवलोकन किया। उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में करियर के अवसरों और डॉक्टरों और नर्सों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
तत्पश्चात बच्चों ने शर्की बादशाह फिरोज शाह तुगलक द्वारा बनवाए गए शाही किला का दौरा किया। किले की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व ने बच्चों को आश्चर्यचकित कर दिया।
इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को ऐतिहासिक तथ्यों के साथ विश्वविद्यालय तथा चिकित्सा क्षेत्र के बारे में रोचक जानकारियों से अवगत कराना था। साथ ही, बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के जीवन का अनुभव कराना भी था।
प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती विद्योत्तमा उपाध्याय ने बताया कि इस यात्रा ने बच्चों के ज्ञान और दृष्टिकोण को विस्तृत किया। उन्होंने इतिहास और उच्च शिक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस यात्रा ने बच्चों को प्रेरित किया और उन्हें अपने भविष्य के लक्ष्यों को निर्धारित करने में मदद की।यह यात्रा पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल के बच्चों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।
इस विजिट में एआरपी महेंद्र कुमार यादव, उमेश मिश्रा, आनंद कुमार यादव, अखिलेश यादव, श्रीमती सरोज गौतम, श्रीमती दीपा सिंह एवं श्रीमती एकता सिंह भी साथ रहीं। साथ गई प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती विद्योत्तमा उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में चयनित कुल 51 बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया।
इस तरह की यात्राएं बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।